शामली। दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश 14306 एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को रद्द रही। इस कारण ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को काफी देर परेशान होना पड़ा। बाद में यह मायूस लौटे।
ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय दोपहर पौने 12: 45 बजे का है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन को शनिवार को दिल्ली से मेरठ होते हुए हरिद्वार भेजा गया। शामली से होकर ट्रेन नहीं गई। यात्री मनीष कुमार, पंकज कुमार,राजेश का कहना है कि आए दिन ट्रेनें रद्द रहने के कारण यात्रियों को पेरशानी होती है। समय पर ट्रेनों को चलवाने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि ट्रेन मेरठ से होकर निकली, जिसके कारण शामली नहीं आ सकी।