फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों का हुजूम उमड़ा, कम पड़ गईं रोडवेज बसें

Tue, 01 Nov 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। दीपावली का पर्व संपन्न होते ही भैया दूज पर तिलक की तैयारियों के लिए बड़ी संख्या में यात्री बसों और ट्रेनों से सफर के लिए निकल पड़े हैं। गोवर्धन पूजा से ही इन मुसाफिरों की भीड़ के आगे रोडवेज बसें कम पड़ गईं। ट्रेनों में भी सीटों की मारामारी के साफ सफर हुआ। यात्रियाें को कवर करने के लिए परिवहन निगम डिपो के चालक परिचालक एवं वर्कशाप कर्मचारियों की दीपावली प्रोत्साहन योजना अब दो दिन और बढ़ा दी गई है। अब यह छह नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


दीपावली के बाद भैयादूज के लिए सहारनपुर- पानीपत, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि सहित अन्य शहरों की ओर जाने के लिए यात्री बसों और ट्रेनों में सफर के लिए पहुंचे। सहारनपुुुर- दिल्ली, पानीपत, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज बसे पहले से ही छतों तक खचाखच भरी नजर आईं। कुछ सवारियां ऊन, चौसाना बिडौली,  मुजपफरनगर जाने के लिए प्राईवेट बसों की छत्तों पर सफर करने को मजबूर रहीं।

परिवहन निगम शामली डिपो के बस अड्डा स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि रोडवेज डिपो की 20 अनुबंधित बसों से प्रतिदिन करीब दो लाख रुपये की आय होती थी। गोवर्धन पूजा पर ही पर सवारियां अधिक आने से रोडवेज बसो की आय दो लाख 60 हजार रुपये तक पहुंच गई है। भैयादूज के त्यौहार पर इसके तीन लाख रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


सहारनपुर रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक  एसके बनर्जी ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों के फेरेे बढ़वाए गए हैं। इसके साथ ही दीपावली प्रोत्साहन योजना को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि सहारनपुर रीजन को त्योहारी सीजन में करीब 25 लाख रुपये की अतिरिक्त          आय हुई है। उन्होंने बताया कि उपलब्ध बसों और यात्रियों के लोड को देखते हुए ही फेरे बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें