फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस के चक्कर में पैसेंजर ट्रेनें घंटों लेट

Sun, 09 Jul 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
jam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। स्पेशल एक्सप्रेस निकालने के चक्कर में दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन घंटों  लेट हो रही है। अहमदाबाद-हरिद्वार मेल दो घंटे के बाद शामली पहुंची। इस मौके पर वाहनों में जल्दी निकलने की होड़ में धीमानपुरा रेलवे फाटक काफी देर तक बंद नहीं हो पाया। रेलवे फाटक पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन


शुक्रवार की मध्यरात्रि के बाद लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरी हैं। शनिवार को अहमदाबाद मेल दिल्ली से चलकर अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से शामली पहुंची। शालीमार जम्मूतवी दिल्ली को निकाला गया। सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय पर शामली आकर धीमानपुरा के आउटर पर एक घंटा तक खड़ी रही। धीमानपुरा रेलवे फाटक पर वाहनों का जाम लगने से रेलवे फाटक बंद नहीं हो पाया। 

वाहनों के निकलने के बाद रेलवे फाटक को बंद करके जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस व अहमदाबाद हरिद्वार मेल को शामली रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया। इसके बाद आउटर पर खड़ी रही सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर को शामली रेलवे स्टेशन पर लाया गया।  वहां  से पौने दो घंटे बाद दिल्ली के लिए पैसेंजर के लिए  रवाना किया गया। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि स्पेशल ट्रेन गुजरने के चक्कर में दिल्ली-शामली सहारनपुर व सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली ज्यादा तक ट्रेन लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें