फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर, उमरा पर जाने वालों की तमन्ना रह सकती है अधूरी

Fri, 28 Feb 2020 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचने को सऊदी अरब ने अपने यहां पवित्र काबा में विदेशियों की आवाजाही और वीजा पर रोक लगा दी है। भारत से वहां जाने वाली फ्लाइट निरस्त हो रही हैं। इसकी सूचना मिलने पर उमरा जाने वाले असमंजस में हैं। जिले से 10 लोग वहां जाने वाले थे। दोपहर में ही दिल्ली की टूरिस्ट कंपनी ने फोन पर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


चीन के कोरोना वायरस मुस्लिम समुदाय के लोगों की पवित्र हज यात्रा की तरह उमरा यात्रा भी बड़ी अहम होती है। हज कमेटी के ट्रेनर हाजी हाशिम ने बताया कि उमरा के लिए 30 दिन का वीजा मिलता है। इसमें मक्का में खाना काबा (अल्लाह का घर) है। यहां जाकर उमरा यात्री अरकान अदा करते हैं। मदीना में हुजुर का रोजा मजिस्ज दें नबवी में स्थित है। उनकी जारत के लिए मदीना मनव्वरा में लोग जाते हैं। इस बार कैराना से आठ महिलाएं और दो पुरुष वहां जाने वाले थे। 10 मार्च को उनकी फ्लाइट थी। ये लोग तैयारियों में लगे थे, लेकिन गुरुवार ही दोपहर करीब दो बजे दिल्ली से टूर एंड ट्रेवल कंपनी से सूचना मिली कि उमरा यात्रा की फ्लाइट कोरोना वायरस के कारण बंद कर दी गई है। अब उनका उमरा जाना होगा या नहीं यह मुश्किल होगा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें