फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नग्न फोटो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर परीक्षित ने की थी आत्महत्या

Fri, 21 Aug 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। गांव किवाना निवासी निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट परीक्षित ने नग्न फोटो वायरल करने की धमकी मिलने के बाद आत्महत्या की थी। मृतक के पिता ने मोबाइल नंबर से कॉल कर धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव किवाना निवासी गजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र 17 अगस्त की सुबह करीब पौने नौ बजे फाइनेंस कंपनी के काम से बाइक से निकला था। इसी दौरान उसके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने खुद को क्रेडिट एप्पल नाम बताते हुए युवक की नग्न फोटो वायरल होने की धमकी दी। पीड़ित पिता के अनुसार धमकी से आहत और बदनामी के डर से उसके पुत्र ने खंदरावली के जंगल में पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। पीड़ित के अनुसार 17 अगस्त को सुबह 9:33 बजे से 10:34 बजे के बीच अनजान नंबर से उसके पुत्र को फोन किए गए थे।
पीड़ित ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जांच अधिकारी बच्चू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें