फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में पारस और नियति बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। दिव्या पब्लिक स्कूल में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार को सबसे पहले आयोजित हुई तीन हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पारस ने प्रथम, अभि ने द्वितीय और जहांगीर तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में किट्टू ने प्रथम, अनुष्का ने दूसरा व हर्षिता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर छात्रों की चार सौ मीटर दौड़ में पारस ने प्रथम, अभिराज ने दूसरा व रजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर गर्ल्स की 200 मीटर दौड़ में नियति गोस्वामी ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय व जोया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर गर्ल्स दो सौ मीटर में किट्टू ने प्रथम, अदिबा ने द्वितीय व अनुष्का ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर छात्रों की लंबी कूद में निशांत प्रथम, शिवराज द्वितीय, वंशज तृतीय रहे। सीनियर लंबी कूद में शिवम ने प्रथम, मुईडा ने दूसरा व विनय सैनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रॉय व उप प्रधानाचार्य लाजपत राय गिरधर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अली, शेखर, प्रीति, पूजा, ज्योति, मीनाक्षी, नीतू, टीना, सुचंदा, कामिनी, साइबा, शिवानी, रंजीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें