फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हरियाणा में सड़क हादसे में पंजीठ निवासी ट्रक चालक की मौत

Mon, 02 Feb 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना । हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टायर बदल रहे पंजीठ निवासी ट्रक चालक बासिल (20) की मौत हो गई, जबकि क्लीनर सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। पंजीठ निवासी आजाद ने बताया कि उसका छोटा भाई बासिल ट्रक चलाता था। शनिवार को वह ट्रक लेकर जींद के जुलाना क्षेत्र की ओर जा रहा था। जुलाना के निकट ट्रक के टायर में पंक्चर हो गया। बासिल और उसका क्लीनर सुफियान नीचे उतरकर टायर बदल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बासिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जींद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जींद में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पंजीठ लाया गया। गांव में गमगीन माहौल के बीच शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया। बासिल चार भाइयों में सबसे छोटा था तथा उसकी तीन बहनें हैं। मौत से परिजनों का रोे-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें