फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पानीपत सीआईए नोमान को लेकर कैराना पहुंची, आठ पासपोर्ट बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी शामली/ कैराना। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना के बाजार बेगमपुर निवासी नोमान इलाही को तीन दिन पहले पानीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया था। नोमान इलाही ने पाकिस्तान में बैठे कैराना निवासी एसआईएस ऐजेंट इकबाल काना को भारत के सैन्य ठिकानों व रेलवे स्टेशन तथा अन्य प्रतिष्ठानों की गोपनीय जानकारी भेजी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे पानीपत सीआईए यानी क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी फर्स्ट पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए नोमान इलाही को साथ लेकर दो गाड़ियों से बाजार बेगमपुरा में पहुंची। यहां पर टीम के साथ आए नोमान ने पड़ोस से एक मुंहबोली भाभी से मकान की चाबी ली। इसके बाद सीआईए फर्स्ट के उपनिरीक्षक देवराज ने जासूस के मकान का ताला खुलवाया।
टीम ने मकान के अंदर काफी देर तलाशी ली। इस दौरान स्थानीय पुलिस भी टीम के साथ थी। सीआईए पाकिस्तानी जासूस के मकान के अंदर से काफी संख्या में अलग-अलग लोगों के पासपोर्ट, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई। इस दौरान गली के बाहर बाजार में कुछ लोगों की भीड़ भी लग गई थी। तलाशी के बाद सीआईए ने मकान का ताला बंद करके मकान की चाबी पुन: पड़ोसी को दे दी। बाद में सीआईए नोमान इलाही को अपने साथ वापस
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें