फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के 281 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

Sat, 28 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। तीसरे चरण में पांच दिसंबर को होने वाले मतदान के  लिए 277  ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। 48 प्रत्याशियों के नाम वापसी के बाद प्रधान पद के लिए 281 चुनाव मैदान में रह गए हैं। सभी प्रत्याशियों को आरओ अश्वनी कुमार ने चुनाव चिह्न आवंटित किए।
विज्ञापन


तीसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा। इसमें प्रधान के लिए 329 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे थे। जांच के बाद दो नामांकन निरस्त होने के बाद 327 नामांकन रह गए थे। शुक्रवार को पीठासीन अधिकारियों के समक्ष प्रधान पद के 48 नामांकन पत्र वापस लिए जाने के बाद 281 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। आरओ अश्वनी कुमार ने बताया कि प्रधान पद के 281 प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न तीन बजे के बाद आवंटित किए गए हैं।

277 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं। खेडी करमू में प्रधान पद के सबसे ज्यादा 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। लिलौन गांव में 19, बुटराड़ा में 11 प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। जिले के ग्राम पंचायत के 32 वार्डों पर सदस्य पद के नामांकनपत्र दाखिल न होने से खाली रह गए हैं। इन स्थानों पर  पुन: चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।  
विज्ञापन

गैरहाजिर कर्मियों पर रिपोर्ट
शामली। प्रथम चरण में थानाभवन ब्लाक में प्रधान-पंचायत सदस्य के शनिवार को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को  कस्बे के लाला लाजपतराय इंटर कालेज से 258 पोलिंग पार्टियां रवाना र्हुइं। इसके लिए लगाए गए 16 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इनमें चंद्रपाल, अशोक कुमार, रमेशचंद, मो. शाहिद, प्रदीप कुमार प्रताप मलिक, मुकेश कुमार, रणबीर सिंह, अमित कुमार, अनुज चौहान, बेगराज, जगपाल शर्मा, श्रीचंद, कुलदीप कुमार, धर्मपाल, शमीम शामिल हैं। सीडीओ ने बताया कि गैरहाजिर कर्मचारियों के विरुद्ध थाना भवन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें