फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की दिलाई शपथ

Fri, 27 Nov 2015 12:43 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शिक्षण संस्थानों में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लिखने की प्रतियोगिताएं हुई। साथ ही छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतीकों और संविधान के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रॉक गोल्ड एकेडमी में संविधान दिवस विषेश रूप से मनाया गया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा में कक्षा नौ की छात्रा महक गर्ग ने संविधान दिवस के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने सभी अध्यापकों और बच्चों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलवाई।

 उन्होंने कहा संविधान किसी भी देश के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा छह से 11 तक के छात्र-छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान पर कक्षा नौ की दृष्टि वशिष्ठ, द्वितीय स्थान पर कक्षा 10 के विशाल कुमार और तीसरे स्थान पर कक्षा सात की कशिश संगल रही।
विज्ञापन


बीएसएम स्कूल में संविधान दिवस पर गोष्ठी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारतीय संविधान का चित्रण किया। उप प्रधानाचार्य विकास मोहन केडिया ने छात्र-छात्राओं को संविधान दिवस की जानकारी दी। प्रबंधक छाया सिंह ने कहा भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें