बाबरी के गांव हिरनवाड़ा में आयोजित पंचायत में विचार रखते पदाधिकारी। आयोजक
बाबरी। गांव हिरनवाड़ा में मंगलवार शाम चौपाल पर आरक्षण व्यवस्था और यूजीसी से जुड़े मुद्दों को लेकर पंचायत हुई। पंचायत में गांव और आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लेकर विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा की।
राजपूत उत्थान समिति शामली के जिलाध्यक्ष ठाकुर लाखन सिंह ने कहा कि आरक्षण जाति के बजाय आर्थिक आधार पर होना चाहिए, ताकि आर्थिक रूप से जरूरतमंद सभी लोगों को समान अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित किए जाने चाहिए। पंचायत में यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने विभिन्न पक्षों पर अपने विचार रखे और लोगों से जागरूक रहने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग करते हुए इस संबंध में जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त को थानाभवन स्थित पंचतीर्थ मंदिर परिसर में एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान बलराम राणा, प्रशांत पुंडीर, कुलदीप राणा, रामशरण, रामभूल फौजी रहे।