फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांधला में सीएए, एनआरसी के विरोध में पर्चे चस्पा किए

विज्ञापन
कांधला में बंद पडा बाजार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला में सीएए, एनआरसी के विरोध में पर्चे चस्पा किए
विज्ञापन

कांधला। कांधला में सीएए के विरोध को लेकर साप्ताहिक बंदी का असर देखने को मिला। साप्ताहिक बंद में दुकानों पर कुछ लोगों के द्वारा सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले पर्चे चस्पा किए थे।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे में साप्ताहिक बंदी को लेकर कुछ स्थानों पर बाजार बंद रहा तो कई स्थानों पर दुकानें खुली मिलीं। नागरिकता संसोधन कानून और एनआरसी को लेकर मिला जुला असर देखने को मिला। सुबह से ही प्रत्येक बुधवार की तरह साप्ताहिक बंदी को लेकर मेन बाजार सहित अन्य स्थानों पर मार्केट पूरी तरह से बंद रही। कुछ लोगों द्वारा प्रतिष्ठानों को बंद कर उसके बाहर संविधान बचाने का आह्वान करते हुए दुकान पर नो एनआरसी, नो सीएए, नो ईवीएम, नो एनपीआर के पर्चे चस्पा कर विरोध जताया। सब्जी मंडी पूरी तरह से बंद रही और कोई कार्य नहीं किया गया। दोपहर में कई स्थानों पर प्रतिष्ठानों को खोलकर रोज की तरह सामान बेचा गया। इस दौरान एक समाज के कुछ युवाओं ने बाजार से आ जा रही बाइक और गाड़ी को रोककर उस पर विरोध स्वरूप पोस्टर चस्पा किए। बंद के दौरान पूरी तरह से शांति रही। सभी शिक्षण संस्थाओं एवं अन्य दफ्तरों में कार्य रोज की तरह ही चला। पुलिस बंद प्रतिष्ठानों पर पर्चे चस्पा करने वाले युवकों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें