फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: नोमान के घर से आठ पासपोर्ट बरामद, कैराना का शाहिद भी भारत में तैयार कर रहा है ISI एजेंटों की फौज

Mon, 19 May 2025 04:07 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

 पुलिस के मुताबिक नोमान तीन अलग-अलग मोबाइल नंबरों से व्हाट्सएप चैट के जरिए सेना की मूवमेंट संबंधी जानकारी पाकिस्तान भेजता था। वहीं कैराना के शाहिद का नाम सामने आया है जिसके इशारे पर भारत में आईएसआई एजेंटों की फौज तैयार की जा रही।
विज्ञापन
आरोपी नोमान का सोशल मीडिया प्रोफाइल पर लगा फोटो व गिरफ्तारी के बाद की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोमान इलाही के पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले में तीसरी बार सीआईए फर्स्ट कैराना पहुंची। यहां पर टीम ने नोमान की घर से बरामद हुए पासपोर्ट धारकों को कोतवाली बुलाकर पूछताछ की। इसके अलावा नोमान के भाई जीशान के बारे में भी जानकारी जुटाई। जांच पड़ताल में टीम को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को पानीपत के सेक्टर 29 पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना के मोहल्ला बेगमपुर निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। दो दिन पहले सीआईए नोमान को लेकर उसके घर पर पहुंची थी। जहां पर घर का ताला खुलवाकर तलाशी दी गई थी। तलाशी के दौरान आठ पासपोर्ट बरामद हुए थे।

यह भी पढ़ें: नोमान इलाही सलमान खान: जासूसी के लिए फेसबुक पर बनाई फर्जी प्रोफाइल, जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाले खुलासे

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
नोमान की गिरफ्तारी के बाद अंडरग्राउंड हुआ भाई जीशान
रविवार शाम करीब सात बजे तीसरी बार सीआईए फर्स्ट के सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम कोतवाली पहुंची। यहां पर टीम ने नोमान के घर से बरामद हुए पासपोर्ट धारकों को बुलाया तथा उनसे पूछताछ की।

जानकारी मिली कि सभी लोगों के पासपोर्ट 2009 में बने थे तथा 2019 में एक्सपायर हो गए थे। पासपोर्ट धारकों ने अपने पुराने पासपोर्ट नोमान को रिन्यूअल करने के लिए दे रखे थे। इसके अलावा टीम ने नोमान के अंडरग्राउंड हुए भाई जीशान के बारे में भी जानकारी ली। पता चला कि कुछ दिन पहले जीशान सहारनपुर में रहता था, लेकिन नोमान की गिरफ्तारी के बाद उसका कोई पता नहीं चला। पूछताछ करने के बाद टीम लौट गई।

यह भी पढ़ें: नोमान इलाही सलमान खान: जासूसी के लिए फेसबुक पर बनाई फर्जी प्रोफाइल, जांच पड़ताल में कई चौंकाने वाले खुलासे

नोमान के घर लगा ताला - फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद नोमान की पुलिस कस्टडी रिमांड अवधि होगी पूरी
पानीपत के थाना सेक्टर 29 पुलिस ने कैराना के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी नोमान इलाही को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया था। पानीपत पुलिस ने नोमान को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पानीपत की अदालत में पेश किया था, जहां से उसे सात दिन के पीसीआर पर लिया गया था। अदालत द्वारा दिए गए पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि मंगलवार को पूरी हो जाएगी।

मंगलवार को पानीपत पुलिस ने कैराना निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। बुधवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पानीपत की अदालत में पेश किया। पानीपत पुलिस ने मामले में जांच करने के लिए अदालत से आरोपी का पुलिस कस्टडी रिमांड मांगा था। अदालत ने पाकिस्तानी एजेंट नोमान इलाही का सात दिन का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर किया था।

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
जनसेवा केंद्र संचालक की भूमिका भी संदिग्ध
रिमांड मिलने पर सीआईए फर्स्ट नोमान को साथ लेकर दो बार कैराना आ चुकी है। पहली बार तो सीआईए ने एक जनसेवा केंद्र संचालक से गहनता से पूछताछ की थी और उसे मनी ट्रांजक्शन को डाटा लेकर पानीपत बुलाया था।   

जांच का मुख्य आधार यह था कि नोमान इलाही ने जिन जिन खातों में पैसे भिजवाए कहीं वो जासूसी के काम के लिए तो नहीं दिए गए थे। डीआईजी सहारनपुर के आदेश पर मुजफ्फरनगर एसपी ने भी जनसेवा केंद्र संचालक को बुलाकर पूछताछ की थी। वहीं, शुक्रवार को सीआईए फर्स्ट नोमान इलाही को लेकर दोबारा कैराना आई थी तथा नोमान के बंद मकान का ताला खुलवाकर तलाशी ली थी। 

नोमान के घर से आठ पासपोर्ट बरामद, कल शाम को रिमांड पूरा
इस दौरान सीआईए को नोमान के घर से अलग-अलग आठ लोगों के पासपोर्ट व आधार कार्ड मिले थे, जिन्हें पानीपत सीआईए कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई थी। मंगलवार शाम तक नोमान इलाही की पुलिस कस्टडी रिमांड अवधि पूरी होने पर अदालत में पेश किया जाएगा। 

नोमान का घर - फोटो : अमर उजाला
आठ साल पहले अवैध रूप से पाकिस्तान गया था नोमान
पानीपत। नोमान ने कबूल किया है कि वह आठ साल पहले अवैध रूप से पाकिस्तान गया था। नोमान के पासपोर्ट की वैधता अवधि 2010 में ही खत्म हो गई थी। जिसका नवीनीकरण नहीं कराया गया। पुलिस को इनपुट था कि नोमान 2010 के बाद में भी पाकिस्तान गया है।

आखिर किससे मिलने पाकिस्तान गया था नोमान, अभी तक नहीं खुला राज
इस पर पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि नोमान 2017 में पाकिस्तान गया था। यह यात्रा उसने अवैध रूप से की थी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि वह पाकिस्तान क्यों और किससे मिलने गया था। नोमान पर पाकिस्तान को सैन्य गतिविधियों की सूचनाएं आईएसआई एजेंट दिलशाद मिर्जा और इकबाल काना को भेजने के आरोप है। पुलिस ने नोमान को सात दिन की रिमांड पर ले रखा है।  

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नोमान को लेकर कैराना पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
कैराना का शाहिद भी तैयार कर रहा है एजेंट 
पिछले दिनों शामली पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले शामली के कलीम को गिरफ्तार किया था, जिसमें खुलासा हुआ था कि कैराना के इकबाल काना, दिलशाद मिर्जा और हमीदा के अलावा कैराना का ही शहीद भी पाकिस्तान में रहकर आईएसआई के लिए काम कर रहा है और युवाओं को एजेंट बनाकर देश विरोधी गतिविधियां करा रहा है। अब एजेंसियां शाहिद के बारे में भी जांच कर रही हैं।

भारतीय खातों से ही भेजा जा रहा था नोमान के पास रुपया 
पानीपत के सीआईए -1 प्रभारी संदीप के अनुसार जांच में सामने आया है कि नोमान के पास पाकिस्तान के हैंडलर सीधे अपने खातों से रुपया नहीं भेज रहे थे, भारतीय लोगों के द्वारा ही उसके खातों में रुपये भेजे जाते थे। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है। जिसने भी रुपये भेजे हैं सभी पर शिकंजा कसा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें