फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार: सोशल मीडिया के जरिए भेजता था खुफिया जानकारी

Wed, 14 May 2025 11:46 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

हरियाणा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पानीपत से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नौमान इलाही के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे का रहने वाला है।
विज्ञापन
पाकिस्तान एजेंट गिरफ्तार - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पानीपत के सेक्टर-13/17 क्षेत्र से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 13 मई 2025 को की गई। आरोपी की पहचान नौमान इलाही (28) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना कस्बे का निवासी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 14 मई को आपके शहर में क्या हुआ  

पुलिस के मुताबिक, नौमान पाकिस्तान में मौजूद एक संदिग्ध आतंकी इकबाल के संपर्क में था और वह वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भारत की संवेदनशील जानकारियाँ पाकिस्तान भेज रहा था।
 
हरियाणा के एडीजी (क्राइम) कुलदीप यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया, आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह एक लंबे समय से पाकिस्तान के एक हैंडलर के संपर्क में था। उसके पास से जब्त मोबाइल फोन और डिजिटल सामग्री की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किन सरकारी संस्थानों और ठिकानों की जानकारी साझा कर चुका है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और कुछ दस्तावेज जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में कई सुराग हाथ लगे हैं और आशंका है कि उसका संबंध एक बड़े नेटवर्क से हो सकता है।
 
जांच एजेंसियां अब इस मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े पहलू के तहत गंभीरता से ले रही हैं। आरोपी के पिछले संपर्कों और गतिविधियों की कड़ी निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें