एयर स्ट्राइक के बाद पैदा स्थिति के बाद पंजाब, जम्मू और चंडीगढ़ जाने वाली बस और ट्रेन को रोक दिया है। ट्रेनों को अंबाला रेलवे स्टेशन से पहले ही रोके जाने के आदेश हैं। वहीं रोडवेज ने कटरा के बाद पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाली बसों को रोक दिया है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे और रोडवेज ने सुरक्षा की दृष्टि से रेल और बस रोकने की बात कही है।
रेलवे ने वीरवार रात को ट्रेनों को अंबाला रेलवे स्टेशन से पहले ही रोकने के आदेश दिए हैं। पानीपत से होकर वंदे भारत समेत करीब 150 ट्रेन होकर जाती है। इनमें 125 का पानीपत में ठहराव होता है। ट्रेनों के अंबाला रेलवे स्टेशन से पहले ही रोकने के आदेश से लंबी दूरी के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई।
रोडवेज ने रोकी बस
रोडवेज ने कटरा के बाद पंजाब और चंडीगढ़ की बसों को भी रोका दिया है। पानीपत से अमृतसर और डेरा व्यास हर रोज एक-एक बस जाती थी। चंडीगढ़ जाने वाली बसों को भी अंबाला तक चलाया है। यात्रियों को शुक्रवार सुबह ही परेशानी का सामना करना पड़ा।
यात्री बोले पाक को जवाब देना जरूरी
रेल यात्री अजमेर और विकास ने बताया कि यात्रियों की मुश्किल ज्यादा नहीं हैं वे इसको सहन कर लेंगे। अब जरूरत पाकिस्तान और आतंकवादियों को जवाब देने का है। वे अपने गंतव्य तक जाने का बोझ उठा लेने लेकिन आतंकवाद को नहीं उठाएंगे। बस यात्री कृपाल ओर निरंजन ने बताया कि उनको अमृतसर जाना है। वे शुक्रवार सुबह पहुंचे तो उनको पता चला कि पंजाब जाने वाली बस स्थगित हैं। वो अंबाला तक रोडवेज बस में जाएंगे। इससे आगे भी व्यवस्था कर लेंगे। अब पाकिस्तान को जवाब देने का समय आ गया है।
अधिकारियों के अनुसार
- कटरा के बाद पंजाब और चंडीगढ़ जाने वाली बसों को रोक दिया है। अब केवल अम्बाला तक बस जा रही हैं। -विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
- लंबी दूरी की ट्रेन अंबाला तक चलनी हैं। इनको इससे पहले ही रोकने के आदेश हैं। धीरज कपूर, एसएस, रेलवे स्टेशन, पानीपत।