फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से ज्यादा पहुंची धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य से ज्यादा पहुंची धान की खरीद
विज्ञापन

शामली। हरियाणा द्वारा मोटा धान पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद जिले के खरीद केंद्रों पर आवक बढ़ी है। शासन द्वारा निर्धारित किए लक्ष्य से अधिक मोटे धान की खरीद हो चुकी है। जिला विपणन अधिकारी निहारिका ने बताया कि सिर्फ खरीद केंद्रों पर मोटा धान ही खरीदा जा रहा है। जिले में तीन हजार क्विंटल धान के लक्ष्य के सापेक्ष 4, 667 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांधला के खरीद केंद्र पर अनीस नामक का किसान बासमती धान बेचने के लिए पहुंचा। किसान को समझाया गया कि जिले के खरीद केंद्रों पर सिर्फ मोटे धान की खरीद की जाती है। जिला विपणन अधिकारी निहारिका सिंह ने मौके पर पहुंचकर संबधित किसान को समझाया कि खरीद केंद्रों पर सिर्फ मोटा धान की खरीद की जारही है। किसान को खरीद केंद्र से समझाबुझाकर वापस भेज दिया है। उन्होंने बताया कि हरड़ फतेहपुुर खरीद से बासमती धान लेकर आए किसान को लौटाया जा चुका है।
विज्ञापन

जिले में मोटा धान की प्रजाति-- आच्छादन हेक्टेयर में
- प्रजाति नरेंद्र 359- -302 हेक्टेयर-
- पीआर 113- -361 हेक्टेयर-
- पीआर 124-- - 502 हेक्टेयर- --
कुल - - 1172 हेक्टेयर-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें