फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह और कोरोना संक्रमित मिले, 20 हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमित के छह नए केस मिले हैं, जबकि 20 ठीक हुए। जिले में सक्रिय केस की संख्या घटकर 127 हो गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले केे प्राप्त सैंपलों की रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला विवेक विहार में 35 वर्षीय युवक कोराना संक्रमित पाया गया। टीचर कालोनी में 21 वर्षीय महिला के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली। गांव कुड़ाना में 18 वर्षीय युवक और 16 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित पाए गए। कस्बा बनत में 68 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। इस्सोपुर टील गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिला। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव छह नए केस मिले है जबकि 20 व्यक्ति ठीक हो गए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 127 हो गई है।
विज्ञापन

121 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। सैंपलिंग नोडल अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी व पब्लिक इंटर कालेज में रैंडम सैंपलिंग अभियान के तहत एंटीजन किट से 122 लोगों के सैंपल लिए गए, जिसमें कांधला ब्लॉक के गांव इस्सोपुरटील निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। बाकी सभी 121 रिपोर्ट नेगेटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें