फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में लक्ष्य से अधिक हुई धान की खरीद

विज्ञापन
शामली ऊन धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण करतीं डीएम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कस्बा ऊन में पीसीएफ द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र एफएसएस ऊन का निरीक्षण किया। डीएम ने व्यवस्थाएं सही मिलना बताया। कहा कि जनपद में लक्ष्य से अधिक धान की खरीद हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम ने बताया कि धान क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान मौके पर केंद्र प्रभारी दीपक कुमार मौजूद मिले, लेकिन मौके पर कोई किसान मौजूद नहीं मिला। धान की आवक भी बंद होना पाया गया। डीएम ने बताया कि इस केंद्र का लक्ष्य 80 मीट्रिक टन है, जिसके सापेक्ष 321.08 मीट्रिक टन धान की खरीद होना पाया गया। इस केंद्र पर धान बेचने वाले 89 किसानों को नियमानुसार पूरा भुगतान होना पाया गया।
जनपद में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 हेतु मूल्य समर्थन योजनांतर्गत किसानों को सीधे धान खरीद किए जाने और क्रय योजना का किसानों को लाभ दिए जाने के उद्देश्य से सात क्रय केंद्र खोले गए है। जनपद में इस वर्ष कुल धान क्रय का लक्ष्य 300 मीट्रिक टन के सापेक्ष 1028.42 मीट्रिक टन की खरीद हुई। इस तरह से जनपद में लक्ष्य से अधिक 342.80 प्रतिशत धान खरीद हो चुकी है। जनपद में धान बेचने वाले 342 किसानों को 188.33 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें