फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, बढ़ने लगा दिन का तापमान

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद गर्मी फिर से बढ़ने लगी है। जिस कारण दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। बुधवार को दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के बाद लगातार दिन और रात के तापमान में गिरावट आने से मौसम बदलता रहा। बूंदाबांदी और तेज हवा चलने से लोगों को गरमी से काफी राहत मिली। मगर अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद फिर से गर्मी बढ़ने लगी है। बुधवार को दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पूरे दिन धूप निकलने और आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। पूरे दिन उमस भरी गर्मी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। उधर, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। आने वाले छह दिनों में दिन का तापमान 40-41 डिग्री तापमान की संभावना है।

पल पल बदल रहे तापमान का ब्योरा
तारीख       अधिकतम    न्यूनतम तापमान

15 जून              44       31
16 जून              39       29
17 जून              38       27
18 जून              35       25
19 जून                  37            27
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें