प्रदेश के कृषि विभाग के प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि जिला मुख्यालय पर सीएचसी में 700- 800 मरीज प्रतिदिन ओपीडी में आते है। जिला एवं संयुक्त अस्पताल जल्द निर्माण पूरा जाएगा। उन्होंने आयुष्मान योजना का जिले के ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने के निर्देश दिए।
सहारनपुर से चलकर थानाभवन के बीजगोदाम में 80 लाख की लागत से निर्माणधीन कृषि कल्याण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर कृषि कल्याण केंद्र की जानकारी ली। बाद में उन्होंने शामली सीएचसी पर एमरजेंसी, पैथोलॉजी, एक्सरे, औषधी कक्ष, नेत्र चिकित्सक, आपरेशन थियेटर, पुरुष, महिला ओपीडी, टीकाकरण कक्ष, महिला प्रसव वार्ड, जनरल वार्ड, रक्त संग्रह केंद्र का निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव कृषि व जिले के नोडल अफसर के निरीक्षण से सीएचसी के चिकित्सकों व स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान आपरेशन कक्ष में तैनात डाक्टरों से पूछा कि किस किस बीमारी के आपरेशन होते है।
टीकाकरण के संबंध में ली जानकारी
सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर डॉक्टर आरके सागर ने बताया कि रूबेला- मौजिला के टीका छोटे बच्चों को लगाए जाते है। जो कई प्रकार की बीमारियों को कंट्रोल करता है। उन्होंने ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को जांच के बाद टीके लगाए जाते है। प्रमुख सचिव ने सबसे पहले डॉक्टर दीपक कुमार की ओपीडी रजिस्टर, औषधि भंडार चेक किए। जिसमें सभी कार्य संतोषजनक पाया गया। इस दौरान चिकित्सक के बाहर बैठे हुए मरीज लिलौन निवासी सरिता, सोनम व नौशाद व उनकी पत्नी जाहिदा से भी बातचीत की। नौशाद ने कहा कि गंभीर मामलों सीएचसी पर सुविधा नहीं मिल पाती है। मरीजों को बाहर रैफर कर दिया जाता है। उन्होंने मरीजों से कहा कि जिला संयुक्त अस्पताल बन जाने के बाद मरीजों को इसका वहा लाभ मिलेगा। एक्स-रे के लिए आई थी मरीजों से पूछताछ की। प्रमुख सचिव ने मौजूद स्टाफ नर्स अनीता बत्रा से कहा कहा व उनके सहयोगी से प्रसव की जानकारी प्राप्त की। प्रमुख सचिव को बताया कि मई माह में 234 डिलीवरी हुई। जिसमें 2.50 किलो ग्राम से अधिक वजन के बच्चों की संख्या 184 है। महिला ओपी डी में तैनात चिकित्सक डाक्टर अनीता बत्रा से उनकी नियुक्ति के बारे में जानकारी ली।
मरीजों से ली जानकारी
सीएचसी पर बनाए गए औषधीय पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधों को देखकर कहा कि इन पौधों के नाम व पौधों से क्या लाभ होता है। इसका पूर्ण विवरण बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए। जिससे आम जनता को भी लाभ मिल सके। उन्होंने पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया जहां अधिकतर बुखार के मरीज भर्ती पाए गए। इसी दौरान उन्होंने आयुष्मान वार्ड का भी निरीक्षण में एक ही घर के दो बच्ची मुस्कान, रमन से जानकारी ली। गांव खेड़ीकरमू की रहने वाली बुखार से पीड़ित भर्ती थी। उन्होंने सभी चिकित्सक को निर्देश दिये कि सभी मरीजों को समय से स्वास्थ्य लाभ देने और उचित दवाइयां देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी चिकित्सक बाहर की दवाइयां नहीं लिखेगा। अगर कोई चिकित्सक बाहर की दवाइयां लिखते हुए पाया जाता है या उनकी शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकतर दवाइयां प्रधानमंत्री जन आरोग्य औषधि केंद्र के लिए लिखी जाए। इस दौरान साथ में जिलाधिकारी अखिलेश रिसंह, सीडीओ शम्भू नाथ तिवारी,एसडीएम सुरजीत सिंह, सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सफल कुमार, प्रभारी डॉक्टर रमेश चंद्र, दीपक कुमार, सिंह सीओ सिटी अशोक कुमार, कृषि उपनिदेशक शिव कुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी हरीशंकर पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी आदि मौजूद रहे।