फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैटों में वर्षों से जमे लोग होंगे बाहर

Thu, 19 Nov 2015 12:47 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका और अन्य सरकारी कर्मचारियों के रहने की समस्या को देखते हुए पालिका के फ्लैटों में वर्षों से जमे लोगों को बाहर किया जाएगा। इनके  खिलाफ पालिका बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। डीएम के आदेश पर पालिका प्रशासन ने ऐसे लोगों को अंतिम नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन


नगरपालिका के शहर में 96 फ्लैट बने हुए हैं। जिन्हें पालिका के कर्मचारियों को आवंटित किया गया था। यह पालिका कर्मी रिटायर हो चुके हैं। इसके बावजूद भी फ्लैट खाली नहीं किए गए हैं। इनमें से 18 फ्लैटों में प्राइवेट लोग रह रहे हैं, जबकि पांच पर कोर्ट में विवाद चल रहा है। इसके अलावा अन्य शेष फ्लैटों में पालिका के ही रिटायर कर्मचारी रह रहे हैं।

पिछले दिनों डीएम के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों के रहने की समस्या सामने आई थी। इस कारण डीएम ने पालिका के फ्लैटों की स्थिति जानी, तो यह मामला सामने आया। डीएम ने इन फ्लैटों को खाली कराने के निर्देश दिए थे। पालिका की ओर से इन लोगों को नोटिस भेजे गए, लेकिन किसी ने भी फ्लैट खाली नहीं किए।
विज्ञापन


इसके बाद डीएम ने दोबारा फ्लैटों को खाली कराने के लिए एसडीएम व सीओ को साथ लेकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। ईओ अमिता वरुण ने बताया कि इन फ्लैटों को खाली कराने के लिए पालिका के अधिवक्ताओं से लीगल नोटिस भिजवाए जा रहे हैं। इन फ्लैटों को जल्द ही खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें