फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारी

Sun, 03 Nov 2024 01:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ऊर्जा निगम से 60 आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाने के मामले में उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ में आक्रोश है। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही हटाए गए कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।आगामी 4 नवंबर को कर्मचारी कलक्ट्रेट और श्रम विभाग के अधिकारियों का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में जिले के चारों डिविजनों से ऊर्जा निगम के 60 सब स्टेशन ऑपरटरों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिसके कारण उक्त लोग सड़कों पर आ गए हैं। अब नौकरी नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है। उत्तर प्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मांग के बावजूद हटाए गए कर्मचारियों को नहीं रखा जा रहा है। जिसके कारण कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। कहा कि अब सभी कर्मचारियों ने हटाए गए कर्मचारियों को फिर से रखवाने की मांग को लेकर 4 नवंबर को धरने प्रदर्शन का निर्णय लिया है। मामले को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान से भी मिला जाएगा।
सात बार कर चुके मांग, फिर भी समाधान नहीं

जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार, ललित कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को हटाए 18 से अधिक दिन का समय बीत चुका है। वे उनकी फिर से तैनाती की मांग को लेकर सात बार एक्सईएन, एसई, प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों से मिल चुके हैं मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। यदि आवश्यकता पड़ी तो वे मंडल स्तर पर भी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें