फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अनियंत्रित कार दुकान की दीवार तोड़कर घुसी, दो घायल

Sat, 07 Nov 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
साइड लगने से अनियंत्रित कार दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसी, दो घायल
विज्ञापन
थानाभवन। बजाज शुगर मिल के पास एक वाहन से साइड लगने पर एक कार अनियंत्रित होकर कार वेल्डिंग की दुकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। दुर्घटना में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरा वाहन चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कैराना के मोहल्ला ईदगाह निवासी इरशाद, उस्मान, छोटू और रामड़ा निवासी नावेद सहारनपुर से कैराना लौट रहे थे। रास्ते में उनके सामने एक बाइक सवार आ गया। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने कार को काटा तो इसी दौरान ओवरटेक कर रही दूसरे वाहन की साइड लगने से कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक कैन में टक्कर मारते हुए वेल्डिंग की दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई। उस समय दुकान के अंदर कोई नहीं था।
हादसे में कार चालक के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे युवक को भी चोट लगी। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

साइड लगने से अनियंत्रित कार दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुसी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें