फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों और अभिभावकों की खेल प्रतियोगिता आयोजित

विज्ञापन
शामली बीएसएम स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते अभिवावक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बच्चों और अभिभावकों की खेल प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

शामली। बीएसएम स्कूल में प्ले से कक्षा दो तक के बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
स्कूल में आयोजित खेलों में बच्चों के साथ उनके अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर, मार्बल रेस, बेस्ट बैलून रेस, दम सिराज आदि खेल शामिल रहे। म्यूजिकल चेयर में कक्षा एक के विराट तोमर की मां रश्मि ने व कक्षा 2 के अंशुमन की मां गीता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मार्बल रेस में कक्षा दो के अक्षित मलिक के पिता लोकेंद्र व इसी कक्षा के शिवांश शर्मा के पिता नवदीप शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बेस्ट बैलून रेस में कक्षा दो के अक्षित मलिक के माता-पिता पूनम व लोकेंद्र मलिक और कक्षा एक के विराट चौहान के माता-पिता पूजा व दीपक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दम सिराज खेल में कक्षा एक की वाणी सैनी के पिता गुलशन सैनी व शिवांश शर्मा के पिता नवनीत शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों की बैक रेस में विराट तोमर ने प्रथम स्थान, एक्शन वर्ड में महिमा कक्षा एक व अंशुमन कक्षा दो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में वाणी सैनी कक्षा एक व तानिया कक्षा दो प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह, आशु पंडित, पिंकी, नूतन, सुनीता देवी, दीपमाला व सोनिका, इंदु, सुनीता चौधरी, शिवम छाबड़ा, दीपक चौधरी, विजय कुमार व राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शैली देशवाल ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें