फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकपों पर मीटर लगाने का विरोध, एमएलसी से मिले किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नलकपों पर मीटर लगाने का विरोध, एमएलसी से मिले किसान
विज्ञापन

कांधला। नलकूपों पर मीटर लगाने के लिए विद्युत निगम की टीमें क्षेत्र में काम कर रही हैं। जिसके चलते किसानों में रोष व्याप्त है। मामले को लेकर गांव गंगेरू के किसानों ने एमएलसी विरेंद्र सिंह से मुलाकात कर इस पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रदेश भर में शासन ने नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है, सरकार बनने के बाद विद्युत चोरी पर लगाम और नलकूपों पर मीटर लगाने के लिए सख्ती की जा रही है। किसान संगठन इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नए नलकूप कनेक्शन देने के साथ ही मीटर लगाए जा रहे हैं। सोमवार को गांव गंगेरू के कई किसान एमएलसी विरेंद्र सिंह के फार्म हाउस पर पहुंचे। किसानों का कहना था कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि सरकार बनने पर सिंचाई के लिए किसानों को निशुल्क बिजली मिलेगी। लेकिन अब सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। एमएलसी विरेंद्र सिंह ने किसानों से उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें