फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम कानूनों में संशोधन का विरोध, महंगाई पर अंकुश लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अपर दोआब शुगर मिल की भारतीय मिल मजदूर संघ के मंत्री राजेंद्र पंवार के नेतृत्व में मजदूरों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें मजदूरों की समस्याओं का निस्तारण किए जाने की मांग की। ज्ञापन में सरकार द्वारा श्रम कानूनों में संशोधन के खिलाफ निजीकरण, महंगाई, मजदूरों पर उत्पीड़न पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अपर दोआब शुगर मिल की भारतीय मिल मजदूर संघ के मंत्री राजेंद्र पंवार के नेतृत्व में मजदूर कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम जसजीत कौर को सौंपकर अवगत कराया है कि सरकार द्वारा श्रम कानून संशोधन का मजदूरों द्वारा संशोधन का विरोध किया जा रहा है। मजदूूरों ने महंगाई पर अंकुश लगाने की मांग उठाई है। सेवा संयोजकों की मनमानी से मजदूरों को भारी आर्थिक और मानसिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। मजदूूरों ने आरोप लगाया कि शामली चीनी मिल पर पुराने देयों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की वेज रीबिन की किस्त न देने, सालों तक ओवर टाइम की धनराशि का भुगतान रोकने, एलाउंस काटने, वेतन वृद्धि का भुगतान न करने की समस्याओं को उठाया गया। डीएम को भारतीय मिल मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष राजकुमार तोमर, विक्रम सिंह, हरवीर सिंह, कृष्णवीर सिंह, निधिश कुमार, हरेंद्र कुमार, पप्पू उपाध्याय, नरेंद्र कुमार आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें