झिंझाना में व्यापारियों के साथ बैठक करते भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल
- फोटो : SHAMLI
झिंझाना (शामली)। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि योगी सरकार में प्रदेश के व्यापारियों समेत समाज का हर वर्ग खुश है। बौखलाया विपक्ष रावण सेना सा व्यवहार करते हुए अनर्गल बयान बाजी कर रहा है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मित्तल के आवास पर विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि लाल टोपी वाले और समाजवादी पार्टी के झंडे लगी गाड़ियों में बैठे व्यक्ति की पहचान गुंडों के रूप में होती आई है। सपा शासन में दिनदहाड़े डकैती, छिनैती, मारपीट व मर्डर की घटनाओं से तमाम जनपदों से लोग पलायन कर गए थे। 2017 से योगी सरकार आने के बाद उत्तर प्रदेश में ही नहीं, बल्कि भाजपा शासित सभी राज्यों में राम राज्य का माहौल है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा पार्टी 350 से ज्यादा सीटें लेकर उत्तर प्रदेश में फिर से बहुमत में सरकार बनाने वाली है। इस मौके पर आशीष मित्तल के अलावा कैराना से पंकज शर्मा, वैभव नामदेव, अश्वनी उर्फ काका शर्मा, विनोद रुहेला, रवि गहलोत, शशांक गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे।