फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में शुरू होगा ऑपरेशन माफिया, 48 माफिया चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में शुरू होगा ऑपरेशन माफिया, 48 माफिया चिह्नित
विज्ञापन

शामली। जनपद में पुलिस ने शराब की अवैध तस्करी, खनन ,समेत गैर कानूनी कार्यों में लिप्त करीब 48 लोगों की सूची तैयारी की है। इन माफिया पर नंबर माह में बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। पुलिस प्रशासन के माध्यम से इनकी संपति जब्त कराएगी। इसी सप्ताह इनके नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा से सटा होने के कारण जिले में अवैध शराब की तस्करी में भी कई लोग लिप्त हैं। गांवों में ये काम धड़ल्ले से चल रहा है। कैराना क्षेत्र में ये काम जोरों पर हैं। उधर, झिंझाना क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा भी जोरों पर है। इसके अलावा जमीन कब्जे , क्रिमनल माफिया भी पुलिस की सूची में हैं। दरअसल, पिछले दिनों जिले के दौरे पर आई मेरठ पीटीएस की आईजी लक्ष्मी सिंह ने भी माफिया को सूचीबद्ध करके उन पर सख्त कार्रवाई को कहा था। उसके बाद से ही जिला पुलिस इसमें जुटी थी। एसपी ने थानावार ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कराया है। इनमें कई लोगों पर पूर्व में कई कई मामले भी हैं। एसपी अजय कुमार ने बताया कि करीब 48 माफिया चिह्नित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें