फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद खुली ओपीडी, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

विज्ञापन
शामली सीएचसी में बलवा की बीमार युवती का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
तीन दिन बाद खुली ओपीडी, इलाज के लिए भटके मरीज
विज्ञापन

शामली। फार्मासिस्ट के कोरोना संक्रमित होने पर तीन दिन से बंद चल रही ओपीडी सेवा शुक्रवार को शुरू हुई। सुबह से ही मरीजों का सीएचसी में पहुंचना शुरू हो गया था। सीएचसी में कुछ चिकित्सक देर से पहुंचे तो कुछ कक्ष में नहीं मिले। इसके चलते मरीज इलाज के लिए इधर से उधर भटकते मिले तो कुछ मरीज चिकित्सक का इंतजार करते हुए देखे गए। हालांकि कई चिकित्सक अपने कक्ष में मौजूद भी मिले। सीएचसी में साढ़े 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक सीएचसी का हाल देखा गया। पेश है रिपोर्ट...
एक घंटे बाद आए चिकित्सक
कक्ष संख्या 20 में आर्थोपोडिक सर्जन डा. जाहिद अली त्यागी मौजूद नहीं थे। कक्ष के बाहर मरीज उनका इंतजार कर रहे थे। गढ़ीपुख्ता निवासी मिंटू ने बताया कि वह बच्चे के हाथ का फ्रैक्चर दिखाने आया है। आधे घंटे से अधिक समय हो गया। डाक्टर साहब नहीं आए है। प्रमोद कुमार निवासी मारुखेड़ी ने बताया कि वह 40 मिनट से डाक्टर की इंतजार कर रहे है। इसी तरह अन्य पांच-छह मरीज कक्ष के बाहर खड़े मिले। मिथलेश निवासी टिटौली ने बताया कि वह हाथ में लगी चोट का उपचार कराने आई थी, लेकिन करीब एक घंटे से 20 नंबर कक्ष में डाक्टर नहीं है। नसीमा ने बताया कि वह बीमार पति को दिखाने आई है, लेकिन डाक्टर इधर से उधर भेज रहे हैं। बाद में कक्ष संख्या एक में डाक्टर ने जांच कर दवा लिखी है। संजीव निवासी टिटौली ने बताया कि उसे हल्का बुखार है, वह दवा लेने आया है। दोपहर साढ़े 12 बजे कक्ष में पहुंचे डा. जाहिद अली ने बताया कि वह सुबह मरीजों को देखने के बाद कुछ समय के लिए इमरजेंसी और आपरेशन के लिए गए थे।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने की 52 मरीजों की जांच
कक्ष संख्या 16 में महिला चिकित्सक डा. मंजीत कौर महिला मरीजों की जांच करते हुए मिली। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे तक वह 41 नए और 11 पुराने मरीजों की जांच कर चुकी हैं। कई मरीज कक्ष के बाहर लाइन में लगे थे। कक्ष संख्या 10 में डाक्टर दीपक कुमार ने 35 मरीजों की जांच करना बताया। बीच में कुछ समय के लिए वे मीटिंग में गए थे। इस दौरान मरीज उनका इंतजार करते रहे।
उम्मीद से कम रही मरीजों की संख्या
सीएचसी में आमतौर पर 1200 से अधिक नए व पुराने मरीज ओपीडी में आते हैं। तीन दिन बाद खुली ओपीडी में मरीजों की भीड़ होने की उम्मीद थी, लेकिन मरीज कम आए। दोपहर साढ़े 12 बजे तक 330 मरीजों ने नई पर्ची बनवाई थी। इतने ही मरीज पुरानी पर्ची वाले पहुंचना बताया गया। इस तरह से करीब 700 मरीज ही सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

कक्ष संख्या एक में 150 मरीजों की जांच
कक्ष संख्या एक में चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा मरीजों की जांच करते मिले। उन्होंने बताया कि साढ़े 12 बजे तक वे 150 से अधिक मरीजों की जांच कर चुुुके हैं। कोरोना संक्रमित हुए फार्मासिस्ट के संपर्क में आने वाले एक-दो चिकित्सक को छोड़कर सभी चिकित्सक ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे हैं। सभी मरीजों को जांच के बाद दवा दी गई है। शुक्रवार को मरीजों की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम रही है। पूर्व में फार्मासिस्ट व चिकित्सक के कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से जरूरी मरीज ही पहुंचे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें