फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल की ओपीडी पहुंची एक हजार पार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दुल्हैंडी की छुट्टी के बाद शनिवार को जिला अस्पताल खुलने पर ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी एक हजार से अधिक रही। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, नजला, खांसी के रहे। चिकित्सकों व प्रशिक्षु ने मरीजों की जांच की। तीन चिकित्सक अवकाश पर रहे। एक हजार से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को होली के दिन जिला अस्पताल में ओपीडी सुबह आठ बजे से 11 बजे तक रही। शुक्रवार को दुल्हैंडी पर अस्पताल में छुट्टी के कारण ओपीडी पूरे समय बंद रही और सिर्फ इमरजेंसी ही खुली रही। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार किया।
शनिवार को छुट्टी के बाद सुबह आठ बजे ओपीडी खुलने पर मरीजों का आना शुरू हो गया था। सुबह नौ बजे तक मरीजों की चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लाइन लग गई थी। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रामनिवास के कक्ष में मरीजों की भीड़ लगी रही। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 75 मरीजों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड कक्ष में सीएमएस ने मरीजों की अल्ट्रासाउंड की जांच की। डॉ. समद अली व प्रशिक्षु रजत शर्मा के कक्ष में मरीजों की लाइन लगी रही। यहां 80 से ज्यादा मरीजों की जांच हो चुकी थी। समद अली ने बताया ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, नजला व खांसी के आए हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश अनुरागी ने बताया 45 बच्चों की जांच कर दवा दी जा चुकी है।
डॉ. द्रक्षिरा व डॉ. सानिया ने महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया। इमरजेंसी में ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अंजली तंवर की ड्यूटी रही। नेत्र परीक्षण अधिकारी राजकुमार ने मरीजों की आंखों की जांच की। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्मवीर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल और दंत चिकित्सक अर्चना शर्मा अवकाश पर थे जबकि अन्य सभी चिकित्सक मौजूद रहें। शनिवार को 752 नए मरीज आए। र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें