फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तहसीलों में मात्र 19 शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते एसपी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले की तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवसों में 148 शिकायतें दर्ज की गईं।
विज्ञापन

ऊन तहसील में कमिश्नर लोकेश एम और सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने शिकायतें सुनीं। चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान 30 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। कमिश्नर ने शिकायत रजिस्टर में दर्ज शिकायतकर्ता के नंबर पर फोन कर निस्तारण की स्थिति के बारे में जाना। उधर, शामली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 45 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर एक ही शिकायत का निस्तारण हो पाया।
विज्ञापन

डीएम ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में साफ-सफाई और सुबह 10 से 12 बजे तक जन शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। मौके पर एसडीएम शामली संदीप कुमार, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। कैराना तहसील में एडीएम अरविंद कुमार सिंह और एएसपी अरविंद कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान 73 शिकायतें आईं। जिनमें से 14 का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें