शामली। जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि 19 अप्रैल को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में कई कंपनियां लगभग 900-1100 पदों पर एडवाइजर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, एचआर एक्जीक्यूटिव, एरिया सेल्स मैनेजर, फील्ड कॉर्डिनेटर कंप्यूटर आपरेटर, टेक्निकल व नॉन टेक्निकल अभ्यर्थियों के चयन के लिए टेलीफोनिक और ऑनलाइन साक्षात्कार करेंगी। रोजगार मेला में सम्मलित होने के लिए अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग की वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जॉब सीकर के रूप में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी रोजगार मेला में प्रतिभाग करने के लिए अपनी सेवायोजन की आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर रोजगार मेला जनपद शामली में प्रदर्शित हो रही कंपनियों में अपनी शैक्षिक योग्यतानुसार आवेदन कर सकते है। रोजगार मेले के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई आदि उर्त्तीण है। जिसके लिए आयु सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित है। रोजगार मेले में ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए 18 अप्रैल की शाम तक सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन रोजगार मेला के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सम्मलित किया जाएगा।