फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधन बैंक कर्मचारी से एक लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंधन बैंक कर्मचारी से एक लाख रुपये लूटे
विज्ञापन

कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू से लौट रहे बंधन बैंक के कर्मचारी से बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक में टक्कर मारकर एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला गुजरान में बंधन बैंक है। बृहस्पतिवार को बंधन बैंक कर्मचारी हरिओम गांव गंगेरू से कलेक्शन कर बाइक से कस्बे में लौट रहा था। पीड़ित के अनुसार जब वह कांधला-गंगेरू मार्ग पर गढ़ी दौलत मोड़ के समीप पहुंचा, तो वहां पहले से ही मौजूद दो लोगों ने रुपयों से भरा बैग और टैब लूट लिया और रजबहे की पटरी से होते हुए फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारी ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। सीओ कैराना जितेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। तलाश के बावजूद बदमाशों का सुराग नहीं लगा। इस मामले में सीओ सदर प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित ने बताया कि उसके साथ लूट हुई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। तीन साथियों में से एक के साथ लूट हुई है। यह जांच का विषय है। जांच के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें