फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से गन्ना गिरने से एक घायल, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गन्ने के ओवरलोड ट्रकों का आवागमन थम नहीं रहा है। एसडीएम के आदेश भी इनके लिए बेमानी साबित हो रहे हैं । धड़ल्ले से चल रहे गन्ने के ओवरलोड एक ट्रक से गन्ना सड़क पर गिरने से भगदड़ मच गई। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल हो गया। जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

दोपहर के समय बस स्टैंड से ऊन शुगर मिल की ओर जा रहे काफी ऊंचाई तक भरे गन्ने के एक ट्रक से काफी मात्रा में गन्ना सड़क पर गिर गया। इस घटना से बस स्टैंड पर भगदड़ मच गई। कस्बे का ही एक व्यक्ति गन्ने के नीचे दबने से घायल हो गया। इस घटना से बस स्टैंड पर अफरातफरी मच गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया। कस्बे के लोगों का कहना है कि गन्ना केंद्रों से शुगर मिल तक जाने वाले ट्रकों में गन्ना बहुत ऊंचाई तक भरा जाता है। इस ओवरलोड को रोकने के लिए गत सप्ताह एसडीएम ऊन विशु राजा ने पत्र लिखकर ऊन शुगर मिल और एआरटीओ को इन पर लगाम लगाने के आदेश दिए थे। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें