फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident: हाईवे पर मौत का तांडव, मिनी बस और गैस टैंकर की भीषण भिड़ंत, युवक की मौत, 15 से ज्यादा घायल

Sat, 28 Mar 2026 03:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मिनी बस और गैस टैंकर की भीषण टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
बड़ौत में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बड़ौत से बागपत जा रही एक मिनी बस की सामने से आ रहे गैस टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

विज्ञापन


हादसे में सरूरपुर निवासी 22 वर्षीय जावेद पहलवान की मौत हो गई, जबकि बाबू निवासी खेकड़ा, भोती निवासी जलालपुर, आदि निवासी बड़ौत, कृष्ण निवासी बडोली और सचिन निवासी सरूरपुर समेत 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: Meerut: पश्चिम बंगाल को मथने में जुटे पश्चिमी यूपी के सियासतबाज, सीख रहे लोकल टोन, इस बात पर दे रहे जोर

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत बड़ौत के निजी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी बस का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति भी बन गई।

गैस टैंकर से बढ़ा खतरा
हादसे में शामिल गैस टैंकर के कारण स्थिति और भी खतरनाक हो सकती थी। गनीमत रही कि टक्कर के बावजूद टैंकर में विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर टैंकर फट जाता तो बस सवार यात्रियों के साथ-साथ हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन और आसपास का क्षेत्र भी इसकी चपेट में आ सकता था। इस वजह से यह हादसा संभावित बड़ी त्रासदी की चेतावनी बनकर सामने आया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें