फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: वेतन विवाद बना बवाल, शिक्षिका के समर्थन में शिक्षक ने किया आत्मदाह का प्रयास, बमुश्किल बचाया

Sat, 28 Mar 2026 02:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी शिक्षिका के समर्थन में एक शिक्षक ने पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने समय रहते पेट्रोल की बोतल छीनकर बड़ी घटना होने से रोक दिया।

विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत कलेक्ट्रेट में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब धरने पर बैठी एक शिक्षिका के समर्थन में पहुंचे शिक्षक ने पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए पेट्रोल की बोतल छीन ली और बड़ी घटना होने से बचा लिया।

जानकारी के अनुसार खैला गांव स्थित हजारीलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज की शिक्षिका निधि शर्मा अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी थीं। उनके समर्थन में समाज के कई लोग भी मौके पर मौजूद थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: पश्चिम बंगाल को मथने में जुटे पश्चिमी यूपी के सियासतबाज, सीख रहे लोकल टोन, इस बात पर दे रहे जोर

Trending Videos
विज्ञापन

शिक्षिका का कहना है कि उन्हें पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से वेतन दिलाने, दूसरे विद्यालय में समायोजन कराने और वेतनवृद्धि का लाभ देने की मांग की है।

धरने के दौरान सीडीओ और डीआईओएस मौके पर पहुंचे और शिक्षिका से वार्ता की। इसी दौरान सेवानिवृत्त फौजी और शिक्षक मुकेश शर्मा ने भी अपना पक्ष रखने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि अधिकारियों ने उनकी बात सुनने से मना कर दिया।

बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर मुकेश शर्मा ने पेट्रोल की बोतल निकालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बोतल छीन ली और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें