कोरोना से एक की मौत, नौ नए कोरोना पॉजिटिव मिले
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण के चलते एक व्यक्ति की मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब 27 हो गई है। जिले में नौ नए केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जबकि 13 व्यक्ति ठीक हुए हैं। अब सक्रिय केस की संख्या 67 हो गई है।
शनिवार को जिले में आई सैंपलों की रिपोर्ट में मोहल्ला बूढ़ा बाबू में 42 व 30 वर्षीय दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। मोहल्ला दयानंद नगर में 51 वर्षीय व्यक्ति व रेलवे कॉलोनी में 50 वर्षीय व्यक्ति के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। कस्बा कांधला में 36 वर्षीय युवक व 29 वर्षीय महिला, बनत में 65 वर्षीय महिला, बाबरी में 40 वर्षीय महिला, गांव बुटराड़ी में 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। उधर, शामली क्षेत्र के एक गांव निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। बताया गया है कि वह हृदय रोगी था। पांच दिन पहले सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजटिव आने पर मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया था। रात में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि शनिवार को कोरोना से एक मौत हुई है। नौ नए केस मिले हैं जबकि 13 व्यक्ति ठीक हुए। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या 67 हो गई है।