फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरात के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। ईंट भट्ठे पर कार्य करने गए मजदूर के घर का ताला तोड़कर पड़ोस के युवक ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में पुलिस ने बदमाश को ऊन बाईपास मार्ग से धर दबोचा। चोरी किए गए जेवरात व नकदी बरामद की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी नीरज पुत्र सुखबीर भट्ठे पर पथेर का कार्य करता है। सोमवार सुबह वह भट्ठे पर ईंट पथाई के लिए परिवार के साथ गया था जब वापस लौटा तो घर का दरवाजा खुला था। बक्से में रखे सोने चांदी के जेवरात व 12 सौ रुपये की नकदी गायब मिली। पीड़ित ने पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसने पड़ोस के एक युवक की पहचान की थी। मंगलवार सुबह पुलिस ने बदमाश को ऊन बाईपास मार्ग से पकड़ लिया पूछताछ में उसने अपना नाम सुमित पुत्र अशोक निवासी मोहल्ला रैदासपुरी कस्बा ऊन बताया पुलिस ने आरोपी से जेवरात व नकदी बरामद की। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें