फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन सड़क से लेकर बाजार रहे सूने

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन सड़क से लेकर बाजार तक रहे सूने
विज्ञापन

शामली। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन भी सड़कों से लेकर बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। दवा की दुकानों और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सबकुछ बंद रहा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के फैलाव की रोकथाम के लिए शासन के निर्देश पर जिले में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक का कोरोना कर्फ्यू घोषित किया गया है। इस दौरान दवा की दुकानें और आवश्यक सेवाओं को छोड़ बाकी सबकुछ बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन भी बाजार बंद रहे और सड़कें सुनसान पड़ी रही। रविवार को साप्ताहिक बंदी होने और पंचायत चुनाव की मतगणना होने के कारण पुलिस ने सख्ती बरती। इसके चलते लोगों की सड़कों पर आवाजाही कम रही। पुलिस ने सड़क पर निकले लोगों को रोककर उनसे जानकारी ली और जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर निकले लोगों को जाने दिया, जबकि बेवजह घूमने वाले लोगों के साथ पुलिस ने सख्ती बरती। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें