फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की मौत पर ससुराल पहुंचे भाई ने की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव बीबीपुर में सोमवार सुबह घर की सफाई करते समय एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे महिला के भाई ने फायरिंग कर दी। जिससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

बीबीपुर गांव में मिंटू की पत्नी 30 वर्षीय अंजलि उर्फ शशि सोमवार सुबह करीब साढ़े बजे घर में बनी छोटी दुकान में पोंछा लगा रही थी। तभी रूम हीटर के तार से छू जाने पर उसे करंट लग गया। मौके पर ही उसकी हो गई। शशि की मौत का पता लगते ही घर में कोहराम मच गया। किसी ने यह सूचना सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में शशि के मायके वालों को दे दी। अंजलि के दो भाई गौरव और सौरभ पुत्र राकेश और अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों व ग्रामीणों के अनुसार आते ही घर की दहलीज में एक भाई ने फायर कर दिया, जो घर की छत में लगा। फायरिंग होने पर परिजनों में भगदड़ मच गई।
सूचना पर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक समेत, महिला उप निरीक्षक और हल्का इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। भाई गौरव ने इस घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस को लिखित सूचना देकर इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। फायरिंग की बात भी निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें