फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एक तरफ पानी ही पानी, दूसरी ओर पसीने से लोग बेहाल

विज्ञापन
जलालाबाद में मूसलाधार बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव ।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/जलालाबाद/कांधला। एक ओर जलालाबाद कस्बे में शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को राहत देने के साथ-साथ जनजीवन को भी अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं दूसरी ओर शामली, कैराना, झिंझाना और कांधला में उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया।
जलालाबाद क्षेत्र में इंद्रदेव मेहरबान हुए तो करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश से कस्बे की गलियां और सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया। एनएचएआई और नगर पंचायत की लचर सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पानी की निकासी बंद हो जाने से बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहा। इससे न केवल आवागमन बाधित हुआ बल्कि हाईवे के क्षतिग्रस्त होने की आशंका भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के बंबा चौक, कुरैशी चौक, इंद्रा गेट, जैन मंदिर मार्ग, मोती बाजार, कटेहड़ा चौक, नीलगर चौक, हरीनगर बस्ती सहित कई स्थानों पर जलभराव ने राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें