फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एकादशी पर निशान यात्रा में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे

Tue, 30 Dec 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
झिंझाना में खाटू श्याम यात्रा में झूमते श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
झिंझाना। एकादशी के पावन अवसर पर कस्बा झिंझाना में श्याम भक्तों ने बाबा श्याम का रथ हाथ से खींचते हुए शामली स्थित नवनिर्मित बाबा खाटू श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकाली।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद श्याम प्रेमी भजन कीर्तन करते हुए शामली के लिए पैदल रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर भक्ति का माहौल बना रहा और जय श्री श्याम के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। श्याम बाबा के भजनों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए। श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम से सुख समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। निशान यात्रा में आशु शर्मा, बॉबी शर्मा, अमित शर्मा, सुशील बिंदल, राहुल कश्यप, उत्तम सैनी, राहुल गोयल, अशोक कुमार आदि रहे। महिलाओं और बालिकाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे उत्साह के साथ पदयात्रा में सहभागी बनीं।

श्याम प्रेमियों में बीबी शर्मा का कहना है कि एकादशी के दिन बाबा खाटू श्याम के दर्शन और निशान चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यात्रा के शांतिपूर्ण और सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें