फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

Tue, 24 Dec 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। कस्बे में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर चरथावल बस स्टैंड के पास सोमवार को शामली की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार वृद्ध यामीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी निवासी यामीन (65) बर्तनों की फेरी लगाता था। सोमवार सुबह यामीन बाइक पर बर्तन लेकर अपने गांव हसनपुर लुहारी से थानाभवन आ रहा था। जब वह थानाभवन में चरथावल तिराहे पर पहुंचा तो पीछे से शामली की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही यामीन की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक पक्ष की तरफ से किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक के भतीजे आसिफ ने बताया कि यामीन के परिवार में पांच लड़कियां और दो लड़के हैं।
यामीन ही परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें