फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
झिंझाना में ऊन मार्ग पर मृतक वृद्ध को देखते लोग। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे के निकट ऊन मार्ग पर तेज गति से पीछे से आए ट्रक चालक ने बाइक सवार रिटायर फौजी को टक्कर मार दी। बाइक सवार की ट्रक के पहिये के नीचे आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक लेकर भाग रहे चालक को पकड़ना चाहा, लेकिन चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
रविवार की सुबह क्षेत्र के गांव रंगाना फार्म निवासी रिटायर फौजी जोगिंदर सिंह (70) बाइक से झिंझाना बैंक में आ रहे थे। वृद्ध जोगिंदर सिंह ऊन रोड पर सपना सिनेमा के सामने पहुंचे, तो पीछे से आए ट्रक ने बाइक सवार जोगिंदर सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक के पहिये क नीचे दबने से मौके पर जोगिंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई । राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। जोगिंदर सिंह की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक के भाई मनोहर सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार दूबे ने बताया ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। जल्द ही ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 दिन पहले बीमारी से इकलौते पुत्र की हुई थी मौत
झिंझाना। वृद्ध जोगिंदर सिंह खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे । चालीस दिन पूर्व मृतक जोगिंदर सिंह के इकलौते बेटे बिटटू उर्फ सुखदेव की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। मृतक बिटटू के दो पुत्र चार साल व दो साल के हैं, जिनका पालन पोषण की जिम्मेदारी वृद्ध रिटायर फौजी जोगिंदर सिंह ही संभाल रहे थे। जोगिंदर सिंह की मौत के बाद परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें