फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने दोस्त मिलकर बनाएंगे अस्पताल और लाइब्रेरी

विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित मित्र मंडल के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पुराने दोस्त मिलकर बनाएंगे अस्पताल और लाइब्रेरी
विज्ञापन

शामली। खंद्रावली गांव के जनता इंटर कॉलेज के 1987 बैच के छात्रों का 35 साल बाद मित्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। पुरातन छात्रों ने गांव में एक अस्पताल, पुस्तकालय बनवाने की घोषणा की।
1987 में गांव के डॉ. प्रदीप कुमार गोयल 25 साल पहले गांव से जयपुर चले गए थे। वहां राजस्थान विश्वविद्यालय में विधि विभाग में प्रोफेसर हैं। उन्होंने अपने पुराने दोस्तों का मेरा गांव, मेरा देश के नाम से एक व्हाट्सअप ग्रुप बना रखा है। उसी ग्रुप में चर्चा कर उन्होंने अपने पैतृक गांव खंद्रावली में मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। खंद्रावली गांव के शिव मंदिर में देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे दोस्त इकट्ठा हुए। सभी आमंत्रित अतिथियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेरठ से आए अखिलेश गोयल ने गांव में एक अस्पताल व लाइब्रेरी बनवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मैनपाल सिंह चौहान खादी भंडार दिल्ली, देवराज चौहान भिवाड़ी राजस्थान, बीएसएफ में जम्मू-कश्मीर के तरनतारण में बीएसएफ में तैनात महीपाल सिंह, प्राइमरी स्कूल में शिक्षक संजय कुमार बलवा, उद्यमी संजय गोयल पानीपत मौजूद रहे। संचालन ईश्वर पाल चौहान, नवीन कुमार शिक्षक आदि ने संयुक्त रूप से किया। ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान ने गांव में लाइब्रेरी ओर अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध कराने की आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें