शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम जसजीत कौर
- फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने ऑपरेशन कायाकल्प में चयनित स्कूलों में ग्राम प्रधानों की ओर से नए कार्य नहीं कराए जाने पर नाराजगी प्रकट की। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि वह अगले सप्ताह विद्यालय के सभी अधूरे कार्य तत्काल पूर्ण कराएं। कहा कि पिछले माह में जिन अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं किए गए हैं उनको नोटिस जारी करके जवाब तलब किया जाए।
शुक्रवार में कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक लेते हुए डीएम जसजीत कौर ने बेसिक शिक्षा विभाग के सभी बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग 51 जर्जर विद्यालयों की रिपोर्ट तलब की है। मध्याह्न भोजन योजना अंतर्गत गठित जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों को निर्धारित मात्रा में निरीक्षण करने हेतु निर्देश दिए। नवंबर माह में जिन अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं किए गए हैं, उनको नोटिस जारी करने के आदेश दिए है। बैठक में डीएम ने विद्यालयों में बड़े बच्चे मास्क अवश्य पहनें। सभी बच्चे सर्दी में जूते मोजे और स्वेटर पहनकर कर विद्यालय में आने के निर्देश दिए। इस मौके पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता रामकुमार सिंह को चुनाव से पूर्व विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन कराने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सीएमओ को विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के प्रमाण पत्र बनाने हेतु निर्देश दिए। बैठक में डीपीआरओ नंदलाल डीआईओएस सरदार सिंह,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी,जिला समन्वयक, मौजूद रहे।
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI