फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने खुद ही उतार लीं वाहनों से बत्ती

Tue, 02 May 2017 12:14 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
officers took lights - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। केंद्र सरकार के निर्णय के बाद सोमवार को सरकारी विभागों के अफसरों ने अपने वाहनों से नीली बत्ती उतरवा दीं। सोमवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह कलक्ट्रेट में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे। विभिन्न विभागों के अधिकारी उनसे मुलाकात करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


किसी भी अधिकारी के वाहन पर नीली बत्ती नहीं लगी हुई थी। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने भी लाल और नीली बत्ती के प्रयोग को बंद करने के लिए कहा, जिसके चलते कई दिन पूर्व ही अधिकारियों ने अपने वाहनों से नीली बत्ती उतरवा दी थीं। वहीं, सभी विभागों में शासन से यह आदेश पहुंच गया है कि कोई भी अधिकारी अपने वाहन पर नीली बत्ती का प्रयोग नहीं करेगा। 

परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव ने भी सभी आरटीओ   और एआरटीओ को निर्देश भेज दिया है, जिसके चलते परिवहन विभाग का कोई भी अधिकारी नीली बत्ती नहीं लगाएगा। एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम का कहना है कि शासन से प्राप्त आदेश का पालन किया जाएगा। हालांकि नीली बत्ती के प्रयोग से संबंधित संशोधित आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके चलते ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा सके। 
विज्ञापन


उधर, जनप्रतिनिधि भी लाल बत्ती के प्रयोग से बचने लगे हैं। पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक और अन्य नेता अपने वाहनों पर लाल बत्ती लगाकर रौब गालिब करने में पीछे नहीं रहते थे, लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री ने लाल बत्ती का   प्रयोग बंद करने के लिए कहा,  तो जनप्रतिनिधियों ने पहल    करते हुए अपने वाहनों से लाल बत्ती उतरवा दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें