फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले अफसर होंगे दंडित

Wed, 05 Sep 2018 12:11 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैैैराना। कैराना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर निस्तारण किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण ना करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को कैराना तहसील सभागार में डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।
विज्ञापन


कहा कि अधिकारी शिकायतों को गुणवत्ता परक तरीके से निपटाए। अधिकारी समस्याओं की अनदेखी ना करें। जिन विभागों से संबंधित अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, वो अपने कर्मियों को सचेत करें। पीड़ितों की कार्यालय में ही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को सरकारी भूमि व तालाबों पर कब्जे की शिकायतों को प्रमुखता से लेकर त्वरित कार्रवाई करें।  

गंदराऊ निवासी साजिद अली ने भैंस चोरी की घटना की शिकायत की। डीएम ने इंस्पेक्टर कैराना को छानबीन करने के निर्देश दिए। सरवर गांव बराड़ा ने शिकायत की कि हमारे गांव में एक खंभे में करंट आ रहा है। शिकायत पर डीएम ने विद्युत निगम अधिकारी को तत्काल मौके पर जाकर खंभे को हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा गढ़ीपुख्ता गांव के सुगन चंद गांव के पास भैंस डेयरी है।
विज्ञापन


जिसका कूड़ा गांव में एकत्रित करते हैं जिससे गंदगी हो रही है। डीएम ने सीडीओ को निर्देश दिए उसके खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जाए। जगनपुुर निवासी वीरसेन ने हिस्सा प्रमाणपत्र न बनाए जाने का आरोप लगाया। हनीफ ने खतौनी नहीं दी जाने की शिकायत की। संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से राजस्व विभाग की 16 शिकायतों में से दो का ही निस्तारण हुआ।

मौके पर सीडीओ विवेक त्रिपाठी, एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार रणवीर सिंघ नायब तहसीलदार डीएसओ व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उधर ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम केबी सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। मौके पर तीन शिकायतों निस्तारण किया गया। खोड़समा के ग्रामीणों ने गांव के ठेकेदार पर 700 बीघा जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। एडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। शिकायती पत्र देने वालों में रणधीर सिंह, समरपाल तोमर, नरेंद्र आदि मौजूद रहे। बिजली और मकान संबंधी प्रार्थना पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें