फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान में तीन शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम केबी सिंह ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। मौके पर तीन शिकायतों निस्तारण किया गया। खोड़समा के ग्रामीणों ने गांव के ठेकेदार पर 700 बीघा जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है। एडीएम को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। शिकायती पत्र देने वालों में रणधीर सिंह, समरपाल तोमर, नरेंद्र आदि मौजूद रहे। बिजली और मकान संबंधी प्रार्थना पत्र दिए। ऊन तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष सम्राट सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने चेंबर की भूमि आवंटित करने की गुहार लगाई। इस अवसर पर एसडीएम कृष्णपाल तोमर, तहसीलदार चंद्रकांता एवं सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें