फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

शामली/थानाभवन/कांधला/कैराना। शहर कोतवाली में एसडीएम सदर संदीप सिंह ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान जमीन संबंधी एक शिकायत मिली। एसडीएम ने पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
थानाभवन थाने पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने समस्याएं सुनीं। कस्बा निवासी पिंकी ने कब्जा करने की शिकायत की। मसावी निवासी मोहम्मद हकीम ने निकासी के पानी की नाली पर कब्जा करने, नोजल निवासी ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत की। एएसपी ने शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांधला थाने पर समाधान दिवस में अधिकारियों ने दो शिकायतों का मौके पर टीम भेजकर निस्तारण कराया, जबकि तीसरी शिकायत पर दोनों पक्षों को नोटिस देकर पैमाइश कराने की तारीख दी गई। कैराना कोतवाली में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं। इस दौरान पांच शिकायतें आई। एक शिकायत पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीम को मौके पर कंडेला भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें